सोने की तस्करी की कोशिश

खाड़ी देशों से भारत में तस्करी की कोशिश आम बात है। एयरपोर्ट पर आए दिन इस तरह के आरोपी गिरफ्तार किए जाते हैं। कस्टम अधिकारियों के द्वारा तमाम चेतावनी के बावजूद भी आरोपी सोने की तस्करी की कोशिश से बाज नहीं आते हैं। ऐसा करना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद भी आरोपियों के हौसलों में कोई कमी नहीं दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी तरह के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुबई से आया था और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा था। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने आरोपी के पास से लाखों का सोना बरामद किया है।

शातिर तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश

बताते चलें कि आरोपी के पास से 991.4 gms gold बरामद किया गया है जो कि उसने बड़े ही शातिर तरीके से छुपा रखा था। आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम में छुपा रखा था ताकि किसी को पता न चले। आरोपी ने 3 capsules को छिपा रखा था जिसका वजन 991.4 gms था। बाज़ार में सोने की कीमत at Rs. 51.72 lakhs है। यार तुम पर मौजूद नई तकनीक से लैस कस्टम अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।