कस्टम अधिकारियों ने तीन अलग अलग मामलों में करोड़ों का सोना बरामद किया

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने तीन अलग-अलग मामलों में करोड़ों का सोना बरामद किया है। बताते चलें कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। एक बार फिर से इस तरह की घटना सामने आई है जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार IGI Airport के कस्टम अधिकारियों ने करोड़ों का सोना बरामद किया है। सोने की तस्करी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छिपाकर सोना ला रहे थे प्रवासी और उन्हे किया गया गिरफ्तार

इस मामले में यह जानकारी मिली है कि आरोपी छिपाकर सोना तस्करी की कोशिश कर रहे थे लेकिन एयरपोर्ट पर चौकस अधिकारियों ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर दिया। आरोपियों ने अपने कपड़े और यहां तक कि अपने रेक्टम में सोने को छिपाकर तस्करी की कोशिश कर रहे थे। तीनों अलग अलग मामलों में बरामद किए गए सोने का वजन 6522 gms है। बरामद किए गए सोने का मार्केट में Rs. 3.43 Cr वैल्यू है।