तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया है गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। बताया गया है कि IGI Airport पर सोने की तस्करी के आरोप में 5 Azerbaijan नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों के पास करोड़ों का सोना बरामद किया गया है।

दुबई से आए थे 5 आरोपी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपियों के पास 3500 grams सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 2.44 Crore रुपए है। Customs Act, 1962 के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा खाड़ी देशों से सोने की तस्करी की जाती है। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस रहते हैं और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लेते हैं। एयरपोर्ट पर अगर कोई भी यात्री तय मात्रा से अधिक सोने के साथ दिखता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।