भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया

IGI Airport के कस्टम अधिकारियों ने रियाद से आने वाले एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोना तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

सोना तस्करी का आरोप 

बताते चलें कि उसके पास 4 गोल्ड बार बरामद किया गया है जिसका वजन 466gms है। आरोपी ने LED emergency light में 20.6 लाख का सोना छुपाकर लाने का कारनामा कर दिखाया है। पुलिस के मुताबिक उसे गिरफ्तार कर सोना बरामद कर लिया गया है और जांच जारी है।