सऊदी से करोड़ों का सोना लेकर आया आरोपी, नागपुर Airport पर पकड़ा गया

Satyam Kumari10 May 20231 min read3 viewsExtra

सऊदी से आए यात्री के पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया

सऊदी से आने वाले एक यात्री के पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। खाड़ी देशों से भारत में सोने की तस्करी आम बात है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान रहना चाहिए और नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। अधिकारियों के द्वारा तमाम तरह की चेतावनी दी जाती है इसके बावजूद भी आरोपी अवैध तस्करी की कोशिश करते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

1.8 करोड़ रुपए का सोना बरामद किया गया है

बताते चलें कि Narcotics Control Bureau (NCB), मुंबई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपियों के पास 3.4 किलो सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत 1.8 करोड़ रुपए है। सोमवार को मुंबई के नागपुर एयरपोर्ट पर सऊदी से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी सऊदी एक इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम कर रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि वह पहले भी तस्करी कर चुका है। आरोपी के जींस के अंदर सोने का 7 व्हाइट पैकेट बरामद किया गया है। ऐसा कहा कहा गया है कि उसने नागपुर एयरपोर्ट को इसलिए चुना क्योंकि उसके मुताबिक यहां चेकिंग कम होती है।

Share:

Comments

Leave a comment