दिल्ली में सोने की तस्करी की कोशिश कर रहे एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आरोपी ने सोने के बटन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। वह सारे बटन महिला के ड्रेस में टांके हुए थे। यह मामला 6 January 2025 का है। आरोपी जेद्दा से आया था।

कैसे पता चला कि आरोपी के पास सोना है?

अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि सबसे पहले आरोपियों की जांच स्पॉट प्रोफाइलिंग तकनीक के द्वारा की गई जब वह Green Channel से एग्जिट कर रहा था। इसके बाद उसके बैग का X-ray scanning किया गया जिसमें बैग में प्रतिबंधित पदार्थ होने की जानकारी मिली। आरोपी ने DFMD को बिना किसी परेशानी के ही पार कर लिया।

बाद में बैग की जांच में पता चला कि आरोपी के पास silver-coated rings है। जांच में पता चला कि यह सभी सोने के बने हुए हैं। बताया गया है कि बरामद किया गया सोना 24 कैरेट का है और उसका वजन 379 grams है जिसकी कीमत 29 लाख रुपए है।

 

https://x.com/AirportGenCus/status/1876487144312840219?t=GgzIyg9-6gaK9EdYt9GPoA&s=08

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>