भारत में रोज मिलने लगे हैं सोना तस्करी के मामले

खाड़ी देशों से भारत में तस्करी के मामले नए नहीं हैं। इस धंधे में शामिल मास्टरमाइंड की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि आए दिन भारत में तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। आरोपी तस्करी के नए-नए तरीके भी निकालते रहते हैं। कॉस्मेटिक आइटम से लेकर के मशीन आदि में छुपाकर लाया जाता है। कई बार लोग अपने शरीर के अंदर सोना छुपा कर लाते हैं।

पीड़ितों को दिया जाता है लालच 

अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि तस्कर गरीब मजदूरों को अपना निशाना बनाते हैं और इन के माध्यम से सोना तस्करी का धंधा करते हैं। भारत के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में मजदूर खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाते हैं। वहां पर उन्हें निशाना बनाकर उनके द्वारा सोना तस्करी की कोशिश करते हैं। उन्हें फ्री टिकट आदि के लाभ का लालच दिया जाता है।

 

फिलहाल में कई मामले हैं मौजूद 

फिलहाल के मामले पर गौर करें तो दोहा, शारजाह और दुबई से आए आरोपियों के पास सोना बरामद किया गया है। सोने के तार को पेंट करके और कॉस्मेटिक के सामान में सोने के छोटे छोटे टुकड़े करके भारत भेजे गए थे। दोहा से मुंबई और फिर मुंबई से जयपुर पहुंचे यात्री के पास सोना मिला। उसने बताया कि उसे एक परिचित ने कॉस्मेटिक का सामान दिया था लेकिन वह हैरान है कि उसके अंदर छोटे छोटे सोने के टुकड़े पाए गए हैं।