वीजा के शुल्क में हुई बढ़ोतरी

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप गुलशन पिज्जा के लिए आवेदन करने वाले हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों से अवगत हो जाना चाहिए। दरअसल, वीजा के शुल्क को लेकर Federal Authority for Identity and Citizenship, Customs and Ports Security (ICP) ने कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में कोई योग्य उम्मीदवार अगर इस VISA के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

बताते चलें कि ICP ने 10 वर्षीय Golden Visa का आवेदन शुल्क Dh50 यानी कि 1,126 रुपये से बढ़ाकर Dh150 यानी कि 3,379 रुपये कर दिया गया है। यानी कि यह पहले से 3 गुना ज्यादा है।

चुनिंदा लोगों को मिलता है गोल्डन वीजा

जानकारी के लिए बता दें कि गोल्डन वीजा चुनिंदा लोगों को ही मिलता है जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गोल्डन वीजा धारक को कई तरह की स्पेशल सेवाएं भी मिलती हैं। गोल्डन वीजा धारक कितने भी महीने के लिए बाहर रह सकता है। वह अपने परिवार के सदस्यों और अनगिनत घरेलू कामगारों को स्पॉन्सर कर सकता है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>