वीजा संबंधी कई नियमों में बदलाव किया गया

संयुक्त अरब अमीरात में वीजा संबंधी कई नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलाव का मुख्य मकसद प्रवासियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है। Golden Visa लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इसकी मदद से लॉन्ग टर्म के लिए प्रवासियों को वीजा की चिंता से मुक्ति मिलती है। 10-year residency scheme का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

सभी कैटेगरी के लिए वीजा की वैधता 10 साल की गई है

वहीं फिलहाल ही लोगों की सहूलियत को बढ़ाने के लिए इस Golden Visa के लिए न्यूनतम मासिक सैलरी को Dh50,000 से घटाकर Dh30,000 कर दिया गया है। सभी कैटेगरी के लिए इस वीजा की वैधता 10 साल कर दी गई है।

यहां पर बात सैलरी की आती है इसलिए कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर नौकरी चली जाए तो वीजा की वैधता क्या होता है। यानी कि क्या गोल्डन विजा नौकरी से जुड़ा होता है?

कई लोगों के मन में गोल्डन विषय को लेकर एक विचार आता है और वह सोचते हैं कि अगर उनकी नौकरी चली जाए तो क्या गोल्डन वीजा की वैधता हटा ली जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन वीजा कम्पनी के स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत नहीं आती है, यही कारण है कि जॉब लॉस का इस वीजा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। Golden Visa की वैधता जॉब के स्टेटस से नहीं जुड़ा है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।