बढ़ाई गई गोल्डन वीजा की वैधता

अबू धाबी में गोल्डन वीजा की वैधता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि अबू धाबी में गोल्डन वीजा की वैधता 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है। साथ ही यह नियम सभी कैटेगरी के लिए लागू होगा।

सभी कैटेगरी पर लागू होगा यह नियम

बताते चलें कि Abu Dhabi Residents Office के Director of Operations, Mark Dorzi ने कहा है कि गोल्डन वीजा अब 10 साल के लिए वैध होगा। इससे professionals, researchers, doctors, specialists, scientists और inventors को काफी फायदा मिलने वाला है। वहीं गोल्डन वीजा होल्डर अपने spouses, children और parents को, बिना उम्र की परेशानी के स्पॉन्सर कर सकता है।

गोल्डन वीजा का किन लोगों को होता है लाभ?

अबू धाबी के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को Golden Visa की सुविधा का लाभ दिया जाता है। जैसे कि

  • doctors,
  • scientists,
  • inventors,
  • real estate investors,
  • entrepreneurs,
  • athletes और
  • creatives

Golden visa होल्डर्स को और क्या मिलता है लाभ?

Golden visa होल्डर्स को गोल्डेन वीजा की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 6 महीने का एक multiple-entry visa दिया जाता है। साथ ही 5 से 10 वर्ष का का एक रिन्यूएबल residence visa भी दिया जाता है। वह यूएई से 6 महीने से अधिक के लिए बाहर भी रह सकता है।