शेयर बाजार में दबाव बढ़ता जा रहा है। इंफोसिस, HUL, और रिलायंस जैसे दिग्गजों के बाजार पर दबाव ने निफ्टी को करीब 200 प्वाइंट और सेंसेक्स को 675 प्वाइंट गिरने का कारण बना दिया है। यही नहीं, बैंक शेयरों में भी ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है।

IT सेक्टर की कमजोरी

गाइडेंस में कटौती और खराब नतीजों की वजह से इंफोसिस 7 परसेंट गिर गया है। पूरे IT सेक्टर में दबाव बढ़ा है, NIFTY IT इंडेक्स 3 परसेंट नीचे फिसला है। विप्रो, HCL टेक, परसिस्टेंट, और टेक महिंद्रा भी 3 परसेंट कमजोर हो गए हैं। फिर भी कोफोर्ज कमजोरी और खराब नतीजों के बावजूद हरे निशान में रहा है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। प्रकाश गाबा, मानस जयसवाल, राजेश सातपुते, प्रशांत सावंत और आशीष बहेती ने अपनी पसंद की खरीदारी की सलाह दी है। उनके सुझाए गए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर।

डिस्क्लेमर: यह लेख में दी गई सलाह एक्सपर्ट्स के निजी विचार हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

एक्सपर्ट का नाम सुझाया गया स्टॉक स्टॉपलॉस (रुपये) लक्ष्य (रुपये)
प्रकाश गाबा Godrej Consumer 1050 1100
मानस जयसवाल Maruti Suzuki 9649 9995
राजेश सातपुते L&T (Fut) 2470 2550/2600
प्रशांत सावंत Hindalco Industries 434 455
आशीष बहेती HDFC Bank 1670 1730