क्या सेफ नहीं है Google पे का इस्तेमाल करना

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रहा है कि गूगल पे का इस्तेमाल करना सही नहीं है क्योंकि वह आरबीआई से पंजीकृत नहीं है। यूजर्स गूगल पर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि इस ऐप का इस्तेमाल करना सही नहीं है और यह आपको नुकसान में डाल सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि गूगल पे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त ‘पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर’ नहीं है। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें दीजिए से फैल रही है जिसके बाद लोगों में बेचैनी है।

Google पे को बैन करने की खबरे भी मिली 

बताते चलें कि Google पे का इस्तेमाल लाखों लोग करते हैं और इस तरह के दावे पहले भी किए जा चुके हैं जिसमें कहा गया था कि आरबीआई खुद गूगल पर को बंद करने वाली है। सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड #GPayBannedByRBI भी खूब चला था। एक तरफ सरकार जहां ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दे रही है वहां पर इस तरह की फर्जी खबरें लोगों के मन में डर बैठा सकती है। यही कारण है कि तुरंत बाद ही एनपीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए यह साफ किया कि पेमेंट्स के लिए गूगल पे सुरक्षित और अधिकृत है।

क्या है सच?

बताते चलें कि आरबीआई ने गूगल पे पर बैन नहीं लगाया है। रही बात Google पे के आरबीआई से पंजीकरण की तो इस बारे के भी स्पष्टीकरण दी गई है। Google और NPCI ने अपने अधिकारिक बयान में कहा था कि गूगल पे भारत के कानूनों के तहत काम करता है। गूगल पे ऐप को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) थर्ड-पार्टी ऐप के रूप में मान्यता प्राप्त है और यही कारण है कि इसे ‘पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर’ होने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए गूगल पे को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा प्रकाशित अधिकृत भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों की सूची में जगह नहीं दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।