ठगी की बढ़ी हैं घटनाएं

सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ठगी की भी घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान रहना जरूरी है। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कोई तरह के मैसेज आते होंगे जिनमे फर्जी लिंक दिया होता है। लोगों को समझना चाहिए कि सोशल मीडिया पर आने वाला हर मैसेज सही नहीं होता है।

साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं और वह लोगों को आसानी से अपना मोहरा बनाते हैं और उनका अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप सावधानी से काम नहीं लेते हैं तो आपको कई तरह की मुश्किल है का सामना करना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को दिया गया है तोहफा?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को ₹239 का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। इस दावे को लेकर सभी लोगों के मन में उत्सुक्का उत्सुकता है। आइए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है।

फर्जी है यह खबर?

PIBFactCheck के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह खबर फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज पहुंचा है तो उसे फ्रॉड समझे। आरोपियों के द्वारा यह एक ठगी की कोशिश है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>