अब गैस सिलिंडर भरवाने का टेंशन ख़त्म. महंगाई ख़त्म करने के लिए सरकार दे रही हैं सस्ता Induction चूल्हा और कुकर

Lov Singh19 May 20231 min read9 viewsIndia

महंगे गैस सिलेंडर से परेशान लोगों के लिए सरकारी तौर पर नया राहत तैयार कर लिया गया है. अब लोगों को 1000-1100 रुपए देकर गैस सिलेंडर भरवाने की जरूरत खत्म होगी. दो सुविधाएं लोगों के लिए तैयार की गई हैं जो जल्द ही देशभर में लागू कर दी जाएंगी.

सस्ता इंडक्शन चूल्हा कराया जाएगा उपलब्ध

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) जल्दी ही पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करेगी । इसके तहत ग्राहकों को सस्ती दर पर इंडक्शन चूल्हा और प्रेशर कुकर उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश के अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां एलपीजी को पहुंचाने में कठिनाई आती है जबकि वहां बिजली पहुंच चुकी है। मुख्य रूप से उन इलाकों को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कम लगेगा दाम

इस कार्यक्रम के तहत इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन प्रेशर कुकर मौजूदा बाजार मूल्य से 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं। इस बारे में राज्यों के साथ भी बातचीत हुई है। ईईएसएल ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और बिजली खपत घटाने के कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसमें सस्ती दर पर एलईडी उपलब्ध कराने का उजाला कार्यक्रम, स्मार्ट मीटर कार्यक्रम, इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने का कार्यक्रम शामिल है।

चालू होगा Pipeline

इसके साथ ही देश भर में केवल शहर ही नहीं बल्कि गांव में भी अब गैस पाइपलाइन चालू किए जाएंगे जिसके तहत लोगों को PNG गैस काफी सस्ते कीमत पर उपलब्ध हो जाएंगे और साथ ही साथ लोगों को हर महीने में गैस सिलेंडर भरवाने से भी निजात मिलेगा. मौजूदा समय में इसकी कीमत प्रति किलोग्राम महज ₹48 हैं. हालांकि अन्य शहरों में इसके दाम में अन्य अन्य हैं.

Share:

Comments

Leave a comment