नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के मद्देनजर सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है. आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि ओएनजीसी जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्यिाशत लाभ कर 2,100 रुपए प्रति टन से घटाकर 1,900 रुपए प्रति टन किया गया है.

 

कच्चे तेल को परिष्कृत कर पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे ईंधन में बदला जाता है. इसके अलावा सरकार ने डीजल के निर्यात पर कर 6.5 रुपए से घटाकर पांच रुपए प्रति लीटर कर दिया है. एटीएफ के निर्यात पर कर को 4.5 से घटाकर 3.5 रुपए प्रति लीटर किया गया हैनई दरें 17 जनवरी से प्रभावी हैं. घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर सबसे पहले अप्रत्याशित लाभ कर जुलाई, 2022 में लगाया गया था.

 

इस पर अप्रत्याशत लाभ कर की दर इस समय दूसरे सबसे निचले स्तर पर है. दिसंबर, 2022 के दूसरे पखवाड़े में घरेलू कच्चे तेल पर कर 1,700 रुपए प्रति टन था. इससे पहले तीन जनवरी की पखवाड़ा समीक्षा में कर दरों में बढ़ोतरी की गई थी. उसके बाद कच्चे तेल के भाव नीचे आए हैं. पहली समीक्षा में ही पेट्रोल पर निर्यात कर को समाप्त कर दिया गया था. पिछले दो सप्ताह की कच्चे तेल की औसत कीमत के आधार पर कर दरों की प्रत्येक पखवाड़े में समीक्षा की जाती हैं.

 

पेट्रोल के दाम.

CITY TODAY PRICE YESTERDAY’S PRICE
New Delhi ₹ 96.72 ₹ 96.72
Kolkata ₹ 106.03 ₹ 106.03
Mumbai ₹ 106.31 ₹ 106.31
Chennai ₹ 102.63 ₹ 102.63
Gurgaon ₹ 96.89 ₹ 96.89
Noida ₹ 96.65 ₹ 96.65
Bangalore ₹ 101.94 ₹ 101.94
Bhubaneswar ₹ 103.19 ₹ 103.19
Chandigarh ₹ 96.20 ₹ 96.20
Hyderabad ₹ 109.66 ₹ 109.66
Jaipur ₹ 108.48 ₹ 108.48
Lucknow ₹ 96.57 ₹ 96.57
Patna ₹ 107.24 ₹ 107.24
Trivandrum ₹ 107.44 ₹ 107.44

 

डीजल के दाम आपके शहर के.

CITY TODAY PRICE YESTERDAY’S PRICE
New Delhi ₹ 89.62 ₹ 89.62
Kolkata ₹ 92.76 ₹ 92.76
Mumbai ₹ 94.27 ₹ 94.27
Chennai ₹ 94.24 ₹ 94.24
Gurgaon ₹ 89.76 ₹ 89.76
Noida ₹ 89.82 ₹ 89.82
Bangalore ₹ 87.89 ₹ 87.89
Bhubaneswar ₹ 94.76 ₹ 94.76
Chandigarh ₹ 84.26 ₹ 84.26
Hyderabad ₹ 97.82 ₹ 97.82
Jaipur ₹ 93.72 ₹ 93.72
Lucknow ₹ 89.76 ₹ 89.76
Patna ₹ 94.04 ₹ 94.04
Trivandrum ₹ 96.26 ₹ 96.26
Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।