सऊदी में वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक जुर्माने के भुगतान के लिए ग्रेस पीरियड दिया गया है। इस दौरान वाहन चालकों के ट्रैफिक जुर्माने के भुगतान पर 50% की छूट दी जा रही है। गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय के द्वारा संबंध में एक जानकारी दी गई है जिसमें बताया गया है कि ट्रैफिक जुर्माने की छूट को अगले 6 महीने तक बढ़ा दिया गया है।

अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है टाईम लिमिट

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस टाइम लिमिट को अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी कि अगले 6 महीने तक अगर कोई वाहन चालक यातायात जुर्माने का भुगतान करता है तो उसे 50 फ़ीसदी तक की छूट दी जाएगी। अब अगले April 18, 2025 तक इसका भुगतान किया जा सकता है।

दरअसल अधिकारियों के द्वारा 6 महीने पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी जिसमें शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को पहले ग्रेट पीरियड खत्म होने वाला है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि जुर्माने में छूट की सुविधा प्राप्त करने के लिए सारे के सारे उल्लंघन 18 अप्रैल 2024 से पहले किए गए होने चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>