जल्द ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। Amazon की तरफ से Great Indian Festival की शुरुवात 27 सितंबर से होने वाली है। सेल के दौरान ग्राहकों को महंगे स्मार्टफोन भी काफी कम कीमत में मिल जाएंगे। कंपनी के द्वारा OnePlus Open पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

कितने में मिलेगा OnePlus Open?

बताते चलें कि इस स्मार्टफोन की रिटेल प्राइस ₹1,39,999 है। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का 16GB+512GB variant सेल में मात्र 1 लाख रुपए में उपलब्ध होगा। यह एक फोल्डेबल स्माटफोन है जिसका क्रेज अब लोगों में काफी बढ़ रहा है। सेल के दौरान इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

क्या है इस स्मार्ट फोन की खासियत?

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Open में 6.3-inch कवर स्क्रीन दिया गया है। वहीं 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.82-inch इनर डिस्पले दिया गया है। यह Snapdragon 8 Gen 2 processor से लैस है। वहीं इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>