गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र बिसरख में नवनिर्मित पुलिस चौकी एस्टर सेक्टर-3 एवं न्यायालय, एसीपी-2, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, सेंट्रल नोएडा का उद्घाटन किया। इससे आस-पास के सेक्टरों और गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। पुलिस चौकी पर पुलिस उपनिरीक्षक और पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे गौतमबुद्धनगर का विस्तार हो रहा है और लोग नए सेक्टरों में रहने आ रहे हैं, इसलिए पुलिस चौकी का विस्तार भी अहम है। नई पुलिस चौकी ने विस्तार के साथ नियंत्रण करने की क्षमता प्राप्त की है।

इस उद्घाटन के मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इससे यह स्पष्ट हुआ कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का उद्देश्य है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।