कुछ लोगों के समूह को तीन साल जेल की सजा सुनाई 

दुबई कोर्ट ने कुछ लोगों के समूह को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक मामले में इस तरह की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अपनी दुकान में माल मंगवा लिया गया लेकिन उसके पास देने के लिए फिलहाल में पैसे नहीं थे। इस बात का जिक्र उसने आरोपी से किया लेकिन आरोपी भड़क गया।

बताते चलें कि आरोपी इन लोगों के साथ पीड़ित के ऑफिस पहुंचा और उसे तुरंत ही पैसे देने की बात कहने लगा। लेकिन पीड़ित ने कहा कि उसके पास पैसे बिल्कुल भी नहीं है अगर वह उसे थोड़ा सा वक्त देगा तो कहीं से अरेंज करके पैसे देने की सोचेगा।

मिली है देश निकाला और जुर्माने की सजा

इतना सुनने के बाद आरोपी बुरी तरह से गुस्सा हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पीड़ित के पत्नी घबरा गई। वह कहीं से भी पैसे की व्यवस्था करने में जुट गई लेकिन इधर आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। आरोपियों को जेल के साथ देश निकाला और Dh320,000 जुर्माने की भी सजा दी गई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।