पूरी खबर एक नजर,

  • विदेशी महिलाओं का ग्रुप पकड़ा गया
  • श्रम और रेसीडेंसी कानून का उल्लंघन 

विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया

ओमान में कई विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। रॉयल ओमान पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि विदेशी महिलाओं के ग्रुप को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं पर श्रम और रेसीडेंसी कानून के उल्लंघन का आरोप है।

पुलिस ने अपने ऑनलाइन बयान में बताया है कि Muscat Governorate Police Command ने Bausher में Special Tasks Police Unit की मदद से अलग-अलग नागरिकता की महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस है चेकिंग पर 

बता दें कि पुलिस हमेशा चेकिंग पर रहती है और कोशिश करती है कि कहीं भी श्रम कानून का उल्लंघन ना हो। इन महिलाओं पर श्रम और रेसीडेंसी कानून के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।