पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से गुजरात से विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। लोग अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने से डर रहे हैं, जिसका सीधा असर टूरिज्म बिजनेस पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई और अबू धाबी जैसे पसंदीदा शहरों के लिए बुकिंग में 30 से 40 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

👉: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को बताया फर्जी खबर, 8 महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी रोकने की बात को किया खारिज

किन वजहों से घटी विदेशी यात्राएं?

टूरिज्म सेक्टर के जानकारों का कहना है कि ईरान, इसराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण लोग अब मिडिल ईस्ट जाने से कतरा रहे हैं। इसके अलावा, डॉलर की कीमत बढ़ने और ईंधन के दामों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से विदेशी टूर पैकेज महंगे हो गए हैं। इस वजह से लोग अब विदेश के बजाय देश के अंदर ही घूमने का प्लान बना रहे हैं।

दुबई और अन्य देशों पर कितना असर पड़ा?

अजय मोदी ट्रेवल्स के मालिक आलप मोदी ने बताया कि दुबई सेक्टर पूरी तरह से डाउन है। वैसे तो गुजरात के कुल अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म में दुबई की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत रहती है, लेकिन अब वहां बुकिंग बहुत कम हो गई है। इसके अलावा तुर्की और अज़रबैजान जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी काफी कमी आई है।

अब लोग कहां जाना पसंद कर रहे हैं?

मिडिल ईस्ट में अस्थिरता के कारण अब लोग दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप जैसे सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। बहुत से लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा का प्लान छोड़कर भारत के अंदर ही घूमने के विकल्प चुन रहे हैं। अक्षत ट्रेवल्स के मनीष शर्मा के अनुसार, घरेलू पर्यटन में अब काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.