8 साल में 15 मर्दों ने 13 साल की बच्ची को बनाया दुल्हन, पूरा खेल जान कर रोवा सिहम जाएगा आपका

Lov Singh23 May 20232 min read6 viewsIndia

गुजरात (Gujarat) से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मासूम को हवस और पैसे के खेल में इतनी बार बेचा गया, उसे दुल्हन बनाया गया कि उसकी जिंदगी नर्क हो गई। गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें इस मासूम भी फंसी हुई है।

हवस का खेल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की की उम्र 13 साल है। इसे पिछले आठ सालों में 15 मर्दों को बेचा गया है। इसे इन मर्दों का दुल्हन बनने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं इसे जहां भी दुल्हन बनाकर भेजा जाता, आरोपी वहां से इसके सहारे और लड़कियों को उठा लेते थे, फिर उसे बेच देते थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

2.5 लाख में लगती थी बोली

रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की को 2015 के बाद से कम से कम 15 मर्दों को बेचा गया है। इन मर्दों की उम्र 30-45 वर्ष तक थी। इसे पहली बार तब बेचा गया जब इसकी उम्र 13 साल की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानव तस्करी के गिरोह गुजरात में काफी सक्रिय हैं और नाबालिगों की बिक्री और अपहरण में शामिल हैं। 2015 में इस रैकेट के शुरू होने के बाद से अगवा की गई 8 लड़कियों में से केवल एक लड़की को बचाया जा सका है।

अपहरण कर रेप

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह का मास्टरमाइंड अशोक पटेल ने अहमदाबाद से नेहा (बदला हुआ नाम) का पहले अपहरण किया। उसके बाद उसके साथ तब तक रेप किया, जब तक वो उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं हो गई। इस दौरान उसे मारा-पीटा भी गया। इसके बाद अशोक ने उसे दुल्हन के रूप में लोगों के सामने परोसना शुरू कर दिया। उसे 2015 के बाद से प्रत्येक वर्ष 30 से 45 वर्ष की आयु के कम से कम दो पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। अशोक और उसके सहयोगी नेहा का उपयोग करके अन्य लड़कियों का अपहरण भी करने लगे।

सिर्फ कहानी आई है सामने

पुलिस को सिर्फ अभी तक नेहा की कहानी हाथ लगी है। नेहा का पता नहीं चला है। पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक को उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नेहा का पता लगाने में वो अभी तक असफल रही है।

Share:

Comments

Leave a comment