गल्फ देशों में समुद्री सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। समुद्री सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने और नाविकों की भलाई के लिए नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बहरीन सरकार ने मछली पकड़ने वाली और लेजर बोट के लिए समय में बदलाव किया है ताकि समुद्र में जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Bahrain में नावों के लिए नया समय

Bahrain Interior Ministry ने 16 जुलाई 2026 को नावों के इस्तेमाल को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 17 जुलाई 2026 से मछली पकड़ने वाली और घूमने-फिरने वाली नावों के लिए रात में समुद्र में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब हर रोज शाम 6:30 बजे से सुबह 4 बजे तक नावें नहीं चल सकेंगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम तटीय सुरक्षा और नाविकों की जान बचाने के लिए उठाया गया है।

UAE में समुद्री स्थिति

दूसरी ओर अबू धाबी में समुद्री नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर 30,000 दिरहम तक का जुर्माना लग सकता है। हालांकि, अबू धाबी में पोर्ट संचालन सामान्य रूप से चल रहे हैं। AD Ports Group ने पुष्टि की है कि UAE के सभी बंदरगाह पूरी तरह से खुले हैं और वहां ISPS Level 1 सुरक्षा के साथ सामान्य काम काज जारी है। रूवाइस और अबू धाबी के पेट्रोलियम पोर्ट पर भी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com