Gulf क्षेत्र में चल रहे तनाव की वजह से पूरी दुनिया में यात्रा करने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया है। इस तनाव का सीधा असर इस साल के गर्मियों के ट्रैवल मार्केट पर पड़ा है, जिससे कई रूट और प्लानिंग में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोगों में यात्रा करने का उत्साह कम नहीं हुआ है और डिमांड अब भी मजबूत बनी हुई है।

ℹ: Dubai में घर जीतने का मौका, भारतीय महिला बनीं पहली विजेता, ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

McKinsey की रिपोर्ट में खुलासा

McKinsey द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण ग्लोबल ट्रैवल पैटर्न्स बदल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के लोग अब अपनी यात्रा की योजना और रास्तों को बदल रहे हैं ताकि वे तनाव वाले क्षेत्रों से बच सकें।

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान होने वाली यात्राओं में इस स्थिति की वजह से कुछ रुकावटें जरूर आईं, लेकिन कुल मिलाकर यात्रा की मांग में मजबूती दिख रही है। यह संकेत है कि ग्लोबल ट्रैवल सेक्टर अब धीरे-धीरे पूरी तरह रिकवर कर रहा है।