जो लोग फैमिली विजिट वीजा पर सऊदी में होते हैं उन्हें भी हज की इच्छा होती है

कई बार ऐसा भी होता है कि जो लोग फैमिली विजिट वीजा पर सऊदी में होते हैं उन्हें भी हज की इच्छा होती है। वह सोचते हैं कि चलो इसी वीजा पर हज भी पूरा कर लिया जाए। लेकिन क्या ऐसा करना संभव है? क्या कोई व्यक्ति बिना किसी परेशानी के हज पूरा कर सकता है, अगर वह फैमिली विजिट वीजा पर सऊदी में मौजूद है?

सऊदी में मौजूद व्यक्ति को फैमिली विजिट वीजा पर हज की अनुमति दी गई है या नहीं?

इसी बाबत एक सूचना सऊदी की हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा जारी की गई है जो यह स्पष्ट करेगी कि सऊदी में मौजूद व्यक्ति को फैमिली विजिट वीजा पर हज की अनुमति दी गई है या नहीं।

हज के लिए हज वीजा होना अनिवार्य

आपको बताते चलें कि इस सूचना में कहा गया है कि हज के लिए हज वीजा होना अनिवार्य है। यानी कि कोई भी व्यक्ति फैमिली विजिट वीजा पर हज परफॉर्म नहीं कर सकता है। इसके लिए हज वीजा होना ही चाहिए।

तो अगर आप सऊदी में हज और उमराह करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए हज वीजा का आवेदन दें। यह न सोचें कि दूसरे वीजा से ही आपको हज की अनुमति दे दी जाएगी।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।