हज यात्री अपने साथ लेकर जा सकते हैं केवल 47 किलो बैगेज, कमिटी ने जारी की लिमिट, जानिए डिटेल

Satyam Kumari19 May 20231 min read4 viewsSaudi

हज यात्रियों के लिए लगेज की लिमिट

भारत से सऊदी में हज के लिए जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। हज यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपने साथ कौन सा सामान लेकर जाते हैं और उसका वजन क्या है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Kerala State Haj Committee के द्वारा हज के लिए टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को 47 kilogram का बैगेज साथ ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा यात्रियों को अपने साथ कोई भी ऐसा सामान लेकर नहीं जाना चाहिए जो सऊदी में बैन है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जानिए किस तरह का लगेज ले जा सकते हैं अपने साथ

कहा गया है कि यात्री अपने साथ अधिकतम 20 किलो का दो check-in baggage ले जा सकता है। इसके अलावा यात्री केबिन बैग भी लेकर जा सकता है जिसका वजन 7 किलो से कम होना चाहिए।

लगेज के डाइमेंशन का भी रखें ख्याल

यात्री कोंध्यान रखना होगा कि वह जो सूटकेस अपने साथ लेकर जा रहा है उसकी लंबाई 75 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए। चैड़ाई 55 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ और हाइट 28 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए।

केबिन बैग की बात करें तो लंबाई 55 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए। चैड़ाई 40 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ और हाइट 23 centimetres से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

Share:

Comments

Leave a comment