हज पंजीकरण रद्द करने की अनुमति है, आसान प्रक्रिया में ही हो जायेगा काम

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने उन लोगों के लिए जानकारी शेयर की है जो सऊदी के अंदर से स्थानीय रूप से हज 2023 (1444) करने के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन किसी कारणवश अब उसे रद्द करना चाहते हैं। आवेदन रद्द करने की बेहद ही आसान प्रक्रिया है जिसके लिए उन्हें अधिक कष्ट उठाने की जरुरत नहीं होगी।

रिजर्वेशन रद्द करने के लिए इन वेबसाइट का कर सकते हैं इस्तेमाल

हज मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी के अंदर के हज यात्री अपना आवेदन रद्द करने के लिए Nusuk platform या मंत्रालय के वेबसाइट localhaj.haj.gov.sa का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सेवा की मदद से Absher platform पर हज परमिट को बिना रद्द किए ही रिजर्वेशन रद्द किया जा सकता है।

हज और उमराह मंत्रालय ने घरेलू तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा पिछले ही है। आवेदक की आयु 12 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>