तीर्थ यात्रियों के लिए दिशा निर्देश दिए गए

सऊदी में उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि Grand Mosque में लोगों को सोना नहीं चाहिए। कहा गया है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए इस नियम का पालन जरूरी है। Ministry of Hajj and Umrah ने उमराह तीर्थ यात्रियों के साथ आगंतुकों के लिए भी यह नियम लागू किया गया है जिसमें कहा गया है कि लोगों को मस्जिद में सोने से बचना चाहिए।

Twitter के माध्यम से जारी किया अलर्ट

मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि corridors, prayer places, ट्रैक्स या इमरजेंसी कार्ट पर आराम करने या सोने से बचें। ऐसा करना नियम का उल्लंघन है। इसके अलावा मस्जिद में जगह-जगह पर भीड़ इकट्ठा करना भी नहीं करना चाहिए। तीर्थ यात्रियों को एक प्रॉपर लाइन में रहना चाहिए और सुरक्षा गार्ड के साथ सहयोग करना भी जरूरी है।

पूरी दुनिया से लाखों की संख्या में लोग उमराह के लिए सऊदी पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्हें उत्तम सुविधा मिली इसका ख्याल रखा जा रहा है। यही कारण है कि हज और उमरा मंत्रालय के द्वारा नियम की जानकारी दी जा रही है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>