मुस्लिम तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया आसान कर दी जाएगी

भारत में विजिट पर आए सऊदी के हज और उमराह मंत्री Tawfiq bin Fawzan Al Rabiah ने कहा है कि मक्का और मदीना में हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया आसान कर दी जाएगी। मंत्री ने अपने बयान में बताया है कि वीजा प्रक्रिया को पहले से बेहतर कर दिया है।

48 घंटे से कम समय में मिल जाता है वीजा

मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है कि उमराह वीजा को अब 48 घंटे से कम समय के अंदर ही जारी किया जा सकता है। यानी की उमराह वीजा के लिए तीर्थ यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता है और वह आसानी से बेहद कम समय में उमराह वीजा प्राप्त कर लेते हैं।

उनका मानना है की विमानों की संख्या बढ़ाने के बाद तीर्थ यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी। इसके साथ ही भारतीय यात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की बात बेहतर आगमन सुविधा प्रदान करने की कोशिश जारी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>