सऊदी और भारत के बीच हुआ समझौता 

सोमवार को जेद्दाह में भारत और सऊदी के बीच एक बिलाटेरल समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद हज तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जेद्दाह में Hajj and Umrah Deputy Minister Dr. Abelfattah bin Suleiman Mash और Indian Consul General Md. Shahid Alam में एग्रीमेंट साइन किया गया है।

पहले की तरह नहीं रहा प्रतिबंध

यानी कि अब Hajj तीर्थायत्रियों की संख्या पर किसी तरह प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा उम्र पर भी लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है। पहले की तरह हज किया जा सकेगा।

भारत का हाईएस्ट कोटा वर्ष 2019 में हुआ था 

बताते चलें कि इस साल अधिक मात्रा में भारतीय हज कर पाएंगे। भारत का हाईएस्ट कोटा वर्ष 2019 में हुआ था जब 24 lakh तीर्थयात्रियों ने हज किया था। लेकिन इसके बाद धीरे धीरे Covid के कारण इस संख्या में कमी आई और भारतीयों को इसका मौका नहीं मिला।

बड़ी संख्या में भारतीय कर पाएंगे हज 

लेकिन इस साल भारत समेत Indonesia के हज तीर्थयात्री बड़ी संख्या में हज करने सऊदी जा सकेंगे। इंडोनेशिया के Minister Yaqut ने कहा है कि इस साल हज यात्रियों की उम्र सीमा में कोई पाबंदी नहीं है। यानी कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी हज कर सकेंगे। इस साल अधिक संख्या में भारतीय हज पर जा पाएंगे। इस साल रिकॉर्ड ब्रेकिंग 1,75,025 भारतीयों को हज की इजाज़त है।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।