बहरीन में आने वाले हज सीजन के लिए कंपनियों के द्वारा शुल्क की घोषणा की गई है।तीन कंपनियों के द्वारा यह शुल्क 1,490 dinars और 1,555 dinars तय किया गया है। इसके अलावा दूसरी कई कंपनियों ने अपने ट्रैवल डेट की भी जानकारी दी है।

हज के लिए न्यूनतम कितना करना होगा भुगतान

इस बात की जानकारी दी गई है कि हज की प्लानिंग कर रहे थे यात्रियों को न्यूनतम 500 dinars का भुगतान तो करना ही होगा इसके अलावा 19 दिन के लिए सबसे अधिक 2,350 dinars का भुगतान करना होगा। सबसे सस्ता 1,490 dinars का पैकेज लॉन्च किया गया है।

वहीं अलग अलग लोगों के लिए हज का शुल्क 1,900 से लेकर 2,100 dinars तय किया गया है। वहीं ट्रिपल रूम के लिए 2,300 dinars तय किया गया है। डबल रूम के लिए 2,500 और 3,000 dinars साथ ही सिंगल रूम के लिए 4,000 dinars तय किया गया है।

इसके साथ ही हज यात्रियों के लिए तय किए गए नियमों का पालन काफी जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>