सऊदी अरब में रमजान के आखिरी 10 दिनों के दौरान उमराह करने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। हरमैन हाई-स्पीड रेलवे (HHR) ने अपनी सर्विस को बढ़ाते हुए अब रोजाना 140 ट्रिप चलाने का ऐलान किया है। इस फैसले से मक्का और मदीना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और स्टेशनों पर भीड़ की समस्या भी दूर होगी।

किन स्टेशनों पर मिलेगी यह सुविधा और क्या है समय?

यह नई व्यवस्था रमजान के आखिरी 10 दिनों के लिए लागू की गई है। इस दौरान ट्रेन सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। सऊदी अरब रेलवे (SAR) के मुताबिक यह ट्रेन मुख्य रूप से पांच प्रमुख स्टेशनों को कवर करेगी।

  • मक्का स्टेशन (अल-रुसैफाह)
  • मदीना स्टेशन
  • जेद्दाह स्टेशन (अल-सुलेमानियाह)
  • किंग अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्टेशन (जेद्दाह)
  • किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी (KAEC) स्टेशन

टिकट की कीमत और जरूरी नियम क्या हैं?

सफर करने से पहले यात्रियों को आधिकारिक HHR वेबसाइट या मोबाइल ऐप से एडवांस टिकट बुक करना जरूरी है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन छूटने से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। सामान ले जाने के लिए हर यात्री एक बड़ा बैग 25kg तक और एक छोटा हैंडबैग अपने साथ ले जा सकता है। नीचे टिकट का अनुमानित रेट दिया गया है।

रूट इकोनॉमी क्लास बिजनेस क्लास
मक्का से मदीना 150 SAR 315 SAR
जेद्दाह से मक्का 40 SAR 70 SAR

प्रशासन ने बताया है कि स्टेशनों पर तकनीकी और फील्ड टीमों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इसके पीछे मकसद यह है कि 140 ट्रेनों के आने और जाने में कोई देरी न हो और यात्रियों का सफर पूरी तरह से आरामदायक रहे।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.