हरियाणा में नूँह का मामला अभी भी नहीं थमा है। पुलिस लगातार आरोपियों को धरपकड़ करने के लिए छापेमारी कर रही है तो वही आरोप सिद्ध हो चुके लोगों के गिरफ्तारी में लगी हुई है। पूरे मामले की जांच अलग-अलग जगहों से लिए गए वीडियो के आधार पर भी किया जा रहा है जिसमें पता लगने वाले उपद्रवियों को सलाखों के पीछे डालने की तैयारी की जा रही है। लेकिन मौजूदा समय में उपद्रवियों के द्वारा एक नया उपद्रव कर दिया गया है।

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के एक संदिग्ध को पुलिस गिरफ्तार कर रही थी, जब 30-40 लोगों ने पुलिस पर पत्थरवाजी की। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी, जिसमें एक उप-निरीक्षक भी शामिल है, घायल हो गए।

Nuh (Haryana), August 01 (ANI): Damaged vehicles lie on the road in the aftermath of a clash, in Haryana’s Nuh on Tuesday. A violent clash erupted between two groups during the Vishwa Hindu Parishad procession. (ANI Photo)

घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पुन्हाना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

गुरुवार को नूंह में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोपी ओसामा उर्फ पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नूंह में हाल ही में हुई सांप्रदायिक घटनाओं में अब तक 286 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 61 FIRs दर्ज हो चुकी हैं। इस घटना में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत कुल 6 लोगों की प्राण गंवाने की घातक घटना हुई है।