हाथरस में शुक्रवार शाम को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें राज्य परिवहन की बस और एक टाटा मैजिक (छोटा हांथी) लोडर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुई, जिसमें 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में शामिल 7 पुरुष, 5 महिलाएं और 5 बच्चे
हादसे में मरने वालों में 7 पुरुष, 5 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। अधिकतर मृतक आगरा जिले के निवासी थे। सभी लोग लोडर से यात्रा कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए और सवारियों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तेज गति और ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह
हादसे के समय राज्य परिवहन की बस तेज गति से ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे लोडर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बस और लोडर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।