HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अलर्ट

एक रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आई है कि HDFC Bank के 6 लाख ग्राहकों का पर्सनल डाटा हैकर्स के द्वारा साइबरक्रिमिनल फोरम डार्क वेब पर लीक हो गया है। इससे ग्राहकों के मन में काफी भय है। वहीं हाल फिलहाल में ही एचडीएफसी ग्राहकों को कई तरह के फ्रॉड मैसेज भी मिल रहे हैं जिससे उनका जीना मुहाल हो गया है। 6 मार्च को यह खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि लाखों की संख्या में ग्राहकों का डाटा लीक हो गया है।

किस तरह की जानकारी हुई है चोरी?

मिली जानकारी के अनुसार ग्राहक का पूरा नाम, फोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल अड्रेस, फिजिकल एड्रेस, credit scores, loan information और नौकरी की डिटेल आदि लीक हो गया है।

क्या कहना है बैंक का?

वहीं बैंक ने इस खबर को नकार दिया है। कहा गया है कि HDFC Bank का कोई भी डाटा लीक नहीं हुआ है। ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा के लिए हर तरह के कदम उठाए जाते हैं।

ग्राहकों को मिल रहे हैं फ्रॉड मैसेज

इसी खबर के बीच एक और खबर सामने आ रही है जिसे नकारा नहीं जा सकता। ग्राहकों को कई तरह के मैसेज मिल रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्हें केवाईसी कराने, पैन आधार अपडेट, ट्रांजेक्शन आदि के जुड़े फ्रॉड मैसेज आ रहे हैं। यहां तक कि जो लोग कभी एचडीएफसी के ग्राहक भी नहीं रहे हैं उन्हें भी मैसेज आ रहे हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>