HDFC बैंक ने की ब्याज दर में बढ़ोतरी

प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक HDFC Bank ने फिक्स डिपोजिट के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच की बल्क डिपॉजिट पर यह ब्याज दरें लागू होंगी। जनरल सिटीजन को बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 4.50% से लेकर 7.00% और सीनियर सिटीजन को 5.00% से लेकर 7.75% ब्याज दर का लाभ दे रहा है। नई ब्याज दरें January 27, 2023 से लागू होंगी।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 4.50% की ब्याज दर, 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 5.25% की ब्याज दर, 46 से 60 दिनों की जमा अवधि वर्तमान में एचडीएफसी बैंक से 5.50% की ब्याज दर और 61 से 89 दिनों की जमा अवधि वर्तमान में 5.75% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

वहीं 90 दिन से 6 महीने में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर अब 6.25% ब्याज दर, 6 महीने और 1 दिन से 9 महीने में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 6.50% ब्याज दर, 9 महीने, 1 दिन से 1 वर्ष में परिपक्व जमा पर 6.65% और 1 वर्ष से 15 महीने में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 7.00% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 15 महीने से दो साल तक की जमा पर अब 7.15% की ब्याज दर और एक दिन से दस साल तक की जमा राशि पर बैंक अब 7.00% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

वहीं ₹2 करोड़ से नीचे की सावधि जमा पर बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर आम जनता के लिए 3.00% से 7.00% और सीनियर सिटीजन को 3.50% से लेकर 7.75% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

HDFC Bank ने FD Rates में की बढ़ोतरी, अब 7.75% तक के अधिकतम ब्याज दरों का उठाएं लाभ

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।