HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है। बैंक ने अपनी चर्चित Insta Alert सेवा के लिए लगने वाले एसएमएस शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया है। यह नया नियम 1 मई 2026 से लागू कर दिया जाएगा। बैंक का कहना है कि वे अपने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की वैल्यू बढ़ाना चाहते हैं और इसी वजह से चार्ज को कम करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक संदेश के जरिए दी है।

नए शुल्क और लागू होने की तारीख क्या है?

बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक Insta Alert सेवा के लिए एसएमएस चार्ज 20 पैसे प्लस जीएसटी से घटाकर 15 पैसे प्लस जीएसटी कर दिया जाएगा। यह बदलाव 1 मई 2026 से पूरी तरह प्रभावी होगा। जिन ग्राहकों को ईमेल के जरिए अलर्ट मिलते हैं, उनके लिए यह सेवा हमेशा की तरह मुफ्त रहेगी। बैंक समय-समय पर अपनी नीतियों में इस तरह के बदलाव करता रहता है ताकि ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  • Insta Alert के तहत बिल पेमेंट, सैलरी आने की सूचना और खाते में कम बैलेंस जैसी जानकारियां एसएमएस से मिलती हैं।
  • ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से NetBanking या MobileBanking ऐप के जरिए इन सेवाओं को चालू या बंद कर सकते हैं।
  • आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग से जुड़े जरूरी अलर्ट बैंक की ओर से बिना किसी चार्ज के दिए जाते रहेंगे।
  • जो ग्राहक Insta Alert सेवा के लिए रजिस्टर नहीं हैं, उन्हें भी जरूरी ट्रांजेक्शन अलर्ट मुफ्त में मिलते रहेंगे।
  • यह चार्ज केवल उन अतिरिक्त अलर्ट के लिए है जिन्हें ग्राहक अपनी पसंद से चुनते हैं।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.