कोरोना पीसीआर टेस्ट के शुल्क में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है

अधिकारीयों ने पहले ही बता दिया था कि कोरोना पीसीआर टेस्ट के शुल्क में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी अबू धाबी में एक स्वास्थ्य सुविधा पर कोरोना टेस्ट की कीमत में बदलाव के लिए जुर्माना लगाया गया है।

08 09 2020 corona testing 1 20722978
08 09 2020 corona testing 1 20722978

इस स्वास्थ्य सुविधा ने इससे ज्यादा शुल्क लिया

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक ट्वीट में बताया एक पीसीआर टेस्ट के लिए Dh65 अदा करना होता है। लेकिन इस स्वास्थ्य सुविधा ने इससे ज्यादा शुल्क लिया। DoH ने अमीरात में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोरोना पीसीआर टेस्ट की निश्चित कीमत का पालन करने का सख्ती से अपील किया है।

वहीँ निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेने पर चेतावनी दी गई है। आरोपी पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।