तमिलनाडु में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की समझदारी ने बचाई जान

Lov Singh25 January 20231 min read31 viewsIndia

विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी समेत खराब मौसम के कारण विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है। इसी तरह की एक घटना सामने आई है। दरअसल, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे उसकी सुबह करीब 10.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रहे थे श्री श्री रविशंकर, लेकिन खराब मौसम के कारण करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बताते चलें कि खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की नौबत आ गई। खराब मौसम के कारण तमिलनाडु के इरोड के पास हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, करीब 50 मिनट बाद मौसम साफ हुआ और फिर से उड़ान भरी गई।

श्री श्री रविशंकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेलीकॉप्टर से जा रहे थे तभी मौसम खराब हो गया और पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस हेलीकॉप्टर में श्री श्री के अलावा 4 लोग और सवार थे।

 

Share:

Comments

Leave a comment