संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में ईरान समर्थित यमन के विद्रोहियों ने तीन जगह ड्रोन से हमला कर आग लगा दिया. इस पूरे घटनाक्रम में दो भारतीय प्रवासी और एक पाकिस्तानी प्रवासी नागरिक ने अपने जान गवाए हैं और आधा दर्जन लोग घायल हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं.

इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी ने कहा है कि ईरान के राजनीतिक लोग केवल नफरत की राजनीति करते हैं और वह अपने पड़ोस में प्रगति कर रहे पड़ोसी देशों को नहीं देखना चाहते हैं. राजकुमारी ने कहा कि हमारे पास भी लगभग 10% से ज्यादा आबादी शिया मुसलमानों की है और वह काफी अमन पसंद जिंदगी हमारे भाई बहन और साथी के तौर पर गुजार रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान इसे किसी भी प्रकार से धार्मिक नियत से नहीं कर रहा है बल्कि वह अपने पर्शियन साम्राज्य के सपने को पूरा करने के लिए नफरत और इस तरीके की वाहियात हरकत कर रहा है.

आपको बताते चलें कि यह घटनाक्रम अबू धाबी की तेल भंडारण केंद्र के पास भी हुआ है और उसके साथ-साथ एयरपोर्ट के कुछ इलाके जहां पर नई डेवलपमेंट चल रही थी उन इलाकों में भी हुआ है जिसके वजह से तीन जगह पर आग लगने की घटनाएं हुई है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।