Hero Karizma XMR: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने फाइनली इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में 2023 Karizma XMR को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की बुकिंग भी ओपन हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत 1.72 लाख रुपए है।

Hero Karizma XMR पहला प्रोडक्ट है जिसमें यह फीचर दिया गया

Hero कंपनी की तरफ से इस बाइक में 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन ऑफर किया गया है और इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में यह हीरो कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसमें यह लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है और इसके साथ ही डबल चैनल ABS भी ऑफर किया गया है।

सेगमेंट फर्स्ट एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन फीचर

यह बाइक नए फीचर से लैस है, जैसे कि इस बाइक में सेगमेंट फर्स्ट एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन मिलेगी और LCD डैश मिलेगी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, जिसमें आप टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन इनेबल कर सकते हैं और इस बाइक में ऑल LED लाइटिंग स्टैंडर्ड दी गई है।

यह बाइक 3 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है

यह बाइक 3 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है, पहला पीला, दूसरा लाल और तीसरा मैट ब्लैक कलर, अभी यह इस बाइक का इंट्रोडक्टरी प्राइस है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़ सकती है? इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में यह बाइक यामाहा R15 V4 और सुजुकी जिक्सर SF 250 को कड़ी टक्कर देगा।

 

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.