बादल फटने से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हाहाकार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार अल सुबह करीब 4:00 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से पंचानाला और हुरला नाला में बाढ़ आ गई। इससे पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

तीन पुल भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके साथ ही भुंतर-गड़सा मनियार सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। सरकारी व निजी भूमि को नुकसान के साथ ही कुछ मवेशी भी बह गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

पारली पंचायत से गड़सा तक घरों को छोड़कर भागे लोग

गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद हुरला और पंचानाला में आई बाढ़ के बाद लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। नालों में बाढ़ आने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, बादल फटने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पिछले 16 दिनों में कुल्लू में 12 से अधिक बादल फटने की घटनाओं से पर्यावरणविद व स्थानीय लोग चितिंत हो गए हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

इनकम टैक्स विभाग स्थान समय
कुल्लू गड़सा घाटी 4:00 बजे

इस घटना से बचाव के लिए नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

 

GulfHindi Desk

Serving Arab, India Live News Updates since 2018. You can share your feedback, requests on gulfhindi@gulfhindi.com