गाजियाबाद के लिए फ्लाइट सेवा चालू. मात्र 999 रुपये का रहेगा टिकट, सप्ताह में 5 दिन चलेगा रूट.

Lov Singh13 September 20231 min read5 viewsIndia

देश के छोटे शहरों तक किफायती विमान सेवा के उद्देश्य से बठिंडा से गाजियाबाद तक उड़ानें शुरू की जा रही हैं। मंगलवार को गाजियाबाद से टेस्ट फ्लाइट बठिंडा पहुंची, जिसमें एयरलाइंस का स्टाफ, क्रू मेंबर और कंपनी से जुड़े लोग शामिल थे।

विमान सेवा की विधिवत शुरुआत: सोमवार से विमान सेवा शुरू होगी और सप्ताह में 5 दिन तक यात्री सस्ती हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। बठिंडा से विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक जाएगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

विमान की जानकारी: डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। शुरुआत में 19 सीटर विमान चलाया जाएगा। पॉजिटिव रिस्पांस मिलने पर 72 सीटर विमान सेवा भी शुरू हो सकती है।

टेस्ट फ्लाइट की जानकारी: विमान संचालन से जुड़ी एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक टेस्ट फ्लाइट चलाई जाएगी।

विमान का समय: बठिंडा से दोपहर 1:10 बजे रवाना होगा विमान और हिंडन एयरबेस से उड़ान भरने के बाद विमान बठिंडा में दोपहर 12:30 बजे लैंड करेगा।

किराया: शुरुआती किराया 999 रुपए रखा गया है।

विमान संचालन कंपनी: फ्लाई बिग कंपनी को बठिंडा से उड़ानें संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उड़े हर नागरिक योजना: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट का चुनाव सरकार की उड़े हर नागरिक योजना के तहत किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के छोटे शहरों तक एयर कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

Share:

Comments

Leave a comment