पाकिस्तान, ईरान, इराक, कुवैत से होते हुए सऊदी पहुंचे Shihab Chotoor

एक भारतीय ने हज यात्रा कर ऐसी मिशाल पेश की है जो वाकई में दिलचस्प है। केरल के Malappuram जिले में रहने वाले Shihab Chotoor अपनी यात्रा की शुरुवात 2 जून 2022 से की थी। मक्का तक पैदल जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस यात्रा में उन्हें 370 दिन लगे हैं।

रास्ते में आई मुश्किलें भी

इस दौरान पैदल यात्रा में उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। पाकिस्तान, ईरान, इराक, कुवैत से होते हुए सऊदी अरब पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। दरअसल, पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर गए और वहां से पाकिस्तान में प्रवेश करने वाले थे। लेकिन वहां पर अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था क्योंकि उनके पास वीजा नहीं था। बड़ी मुश्किल के बाद ही उन्हें वीजा मिल पाया जिसके बाद वह अपनी यात्रा जारी रख सकें।

सोशल मीडिया पर शेयर करते थे अपडेट

Shihab का एक यूट्यूब चैनल है जिसकी मदद से वह अपने यात्रा का अपडेट देते थे। उन्हें मक्का तक पैदल चलकर जाने में एक साल से अधिक समय लगा है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>