होली के अवसर पर सभीतरफ रंगीन माहौल की झलक दिखाई दी। वही बात अगर सितारों की करे तो सेलिब्रिटीज के अलग अलग अंदाज देखने को मिले, सभी सितारों ने जम कर होली के रंग बिरंगे अंदाज में अपनी तस्वीरे साझा की , जिसे फैंस ने भी खूब प्यार दिया।इसी बीच अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी उनके सुर्खियो में आने का कारण उनके बोल्ड स्टाइलिंग का है।

सामने आया उर्फी का एक और अनोखा अंदाज।

दरअसल होली के मौके पर उर्फी ने अपने सभी फैंस को खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी.इस दौरान उर्फी के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.भिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी पारंपरिक परिधान पहनी नजर आ रही हैं.
हालांकि उनके इस ट्रेडिशनल ड्रेस में एक बार फिर उनके ड्रेसिंग सेंस का यूनिक अंदाज देखने को मिला.इस वीडियो को शेयर करते हुए ऊर्फी जावेद ने अपने सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दी.साथ ही वह भी होली के रंग में डूबी नजर आईं. सामने आए इस वीडियो में ऊर्फी जावेद सफेद रंग के बैकलेस कुर्ते में नजर आ रही हैं.इसके साथ ही उन्होंने अपने इस कुर्ते के साथ लाल रंग की लैगी और दुपट्टा भी कैरी किया है. हालांकि,उर्फी के इस कुर्ते के आगे एक बड़ा- सा कटआउट डिजाइन भी है,जो उनके इस ट्रेडिशनल लुक को काफी यूनीक बना रहा है.साथ ही वह हाथों में गुलाल उड़ाती हुई भी नजर आईं.

 

फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक।

 

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- सभी को हैप्पी होली.पहले लगा कि सुधर गई है,लेकिन फिर देखा अच्छा सामने है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा हद है यार.एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- बकवास एक अन्य यूजर ने लिखा आज भी कुछ और पहनने को नहीं मिला.वहीं एक और यूजर ने लिखा होली के दिन अच्छे कपड़े पहनने चाहिए थे.जबकि एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा छुपाना भी नहीं आता.यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने अपने बोल्ड अंदाज के लिए इस तरह सुर्खियां बटोरी हों.हाल ही में उन्होंने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी,जिसके बाद वह काफी चर्चाओं में थीं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।