Cooler DIY Hindi. आप फुल साइज का कूलर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट उतना नहीं है, तब आप घर पर ही पावरफुल कूलर बना सकते हैं। इस कूलर की कॉस्ट किसी बड़े साइज के कूलर से लगभग आधी होती है। वहीं, ये ज्यादा मजबूत भी होता है। इस तरह के कूलर को प्लास्टिक वाटर ड्रम से बनाया जाता है। इस तरह के कूलर की कीमत 3000 रुपए से भी कम होती है।

इन चीजों की होगी जरूरत

1. एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम
2. कूलर में लगाने वाली घास
3. एक पावरफुल फैन
4. वाटर मोटर पंप
5. एक प्लास्टिक पाइप
6. घास के पैड पर लगने वाली जाली

कूलर बनाने का खर्चा : मार्केट से प्लास्टिक ड्रम को 700 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, कूलर में इस्तेमाल होने वाले घास के पैड 50 रुपए में आ जाते हैं। इस पैड में 3 का सेट होता है, कूलर में सिर्फ 2 का ही यूज किया जाएगा। फैन को कीमत 1500 रुपए से 2000 रुपए के बीच हो सकती है। इसके अलावा, वाटर पंप 120 रुपए में मिलता है। प्लास्टिक पाइप 20 रुपए में आ जाएगा। घास के पैड पर लगने वाली जाली 50 रुपए में आ जाएगी। यानी कुल मिलाकर इस कूलर को बनाने में 2940 रुपए के करीब का खर्च आएगा। जबकि फुल साइज फैन वाले कूलर मार्केट में 8 से 10 हजार के बीच आते हैं।

1) प्लास्टिक ड्रम से कूलर बनाने की प्रॉसेस

सबसे पहले प्लास्टिक ड्रम के फ्रंट साइज से फैन के साइज का एक होल कर लें। इसे कटर या फनर की मदद से काट लें। अब फैन के पीछे की तरफ से ड्रम में घास के पैड के साइज के दो होल बना लें। ठीक जैसा ऊपर दिए गए फोटो में दिखाया गया है।

अब घास के पैड के दोनों तरफ डाली लगा लें। इससे इस पैड को सपोर्ट मिल जाएगी और ये झुकेगा नहीं। जाली वाले दो पैड तैयार कर लें। अब इन पैड को ड्रम के अंदर किसी वायर की मदद से फंसा लें। इसके लिए आपको ड्रम में छोटे होल करने पड़ेंगे।

अब ड्रम में जिस जगह फैन को लगाने है, उसके क्लैम्प को देखकर होल कर लें। फैन को ड्रम के अंदर की तरफ लगाएं, क्योंकि फैन में वजन होता है ऐसे में यदि ये बाहर की तरफ हुआ तब ये गिर सकता है। सेफ्टी के लिए आप ड्रम के बाहर जाली भी लगा सकते हैं।

अब इसमें वाटर पंप की फिटिंग कर दें और फैन के साथ इसका कनेक्शन कर लें। दोनों के एक साथ एक ही प्लग से जोड़ सकते हैं। प्लग को ड्रम के बाहर फिक्स कर लें। इसके साथ, ड्रम के ढक्कन में उस जगह होल कर लें जहां पर घास के पैड लगे हैं।

अब ढक्कन के सेंटर में एक उतना बड़ा होल करें जिसमें से प्लास्टिक का पाइप निकल आए। इस पाइप को ढक्कन से ऊपर निकालें और उसके दूसरे छोर को वाटर पंप में फिक्स कर लें। इस पाइप से पानी ऊपर जाएगा और छेद से निकलकर पैड में जाएगा। जुगाड़ वाला पावरफुल कूलर रेडी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।