ईमानदारी का काम आत्मसंतुष्टि और सम्मान दिलाता है

किसी भी व्यक्ति के द्वारा किया गया ईमानदारी का काम उसे आत्मसंतुष्टि और सम्मान जरूर दिलाता है। इसीलिए सभी को किसी भी परिस्थिति में ईमानदार रहने की सीख दी जाती है। ऐसा इंसान मानवता के लिए मिशाल भी बनता है।

असम के Karbi Anglong जिले में Guwahati की तरफ जा रही बस को जब होम गार्ड Borsing Bey ने रोका तो उन्होंने तीन किलो का high-grade crystal methamphetamine जब्त किया, जिसकी कीमत करीब Rs120 million थी।

आरोपियों ने उन्हें रिश्वत का लालच दिया लेकिन उनहोंने उनकी एक न सुनी और मामले की खबर उच्च अधिकारीयों को दे दी

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने उन्हें रिश्वत का लालच दिया लेकिन उनहोंने उनकी एक न सुनी और मामले की खबर उच्च अधिकारीयों को दे दी। पुलिस ने नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है। इस मामले में तमिलनाडु की दो महिलाएं और मणिपुर का एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

वही होम गार्ड केउनका अभिनंदन किया गया और उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। ईमानदारी को स्वीकार करते हुए, राज्य सरकार ने गुरुवार को उन्हें असम पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया।