Honda CB350: जनवरी 2024 में भारतीय मार्केट के अंदर होंडा कंपनी की CB350 बाइक के लगभग 3,687 यूनिट की बिक्री हुई है। 350cc से लेकर 500cc वाले सेगमेंट में कंपनी की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।

Honda CB350: सेल में हुआ 240% इजाफा

साल-दर-साल कंपनी की इस दमदार बाइक की सेल में लगभग 240% का इजाफा देखने के लिए मिला है। अगर इसे जनवरी 2023 से तुलना करें, तो जनवरी 2023 वाले महीने में इसके टोटल 1,085 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Honda CB350

फ्यूल एफिशिएंट बाइक है

यह बाइक फ्यूल एफिशिएंट और कंफर्टेबल है। मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज और साथ में रिफाइंड इंजन मिलेगा। यह बाइक उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो डेली राइड और कभी-कभार हाईवे क्रूजिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

इसमें 3 वेरिएंट मिलेंगे

होंडा कंपनी की तरफ से इसमें 3 वेरिएंट मिलेंगे। पहला DLX, दूसरा DLX Pro और Anniversary एडिशन। इसमें 348.36cc का 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलेगा, जो 5-स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमे डुअल चैनल ABS ऑफर किया गया है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.