सोचिए आप अपने लिए कार खरीदने जाएं और कंपनी आपसे कहे कि अभी कुछ महीने इस कार को चलाइए और इसका पेमेंट कुछ महीने बाद करिए, ऐसा सुनकर खुशी होना लाजिमी है. अब आप भी ये खुशी हकीकत में पा सकते हैं. दरअसल, Honda Cars India आपके लिए कुछ ऐसा ही गजब का ऑफर ‘Drive in 2022, Pay in 2023’ लेकर आई है.

 

होंडा ने पेश किया खास फेस्टिव ऑफर
देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) चल रहा है और इस दौरान कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक शानदार ऑफर दे रही हैं. इस बीच जापानी ऑटोमेकर (Japani Automaker) होंडा कार्स इंडिया ने सोमवार को देश में कार खरीदारों के लिए जो फेस्टिव ऑफर पेश किया है, उसकी चर्चा जोरों पर है.

Honda Amaze - Wikipedia

 

दरअसल, कंपनी ने ‘ड्राइव इन 2022, पे इन 2023’ ऑफर का ऐलान किया है. यानी 2022 में होंडा की कार चलाएं और इसका पेमेंट अगले साल 2023 में करें. इस ऑफर के लिए कंपनी ने Kotak Mahindra Prime Limited (KMPL) के साथ पार्टनरशिप की है.

 

Honda City-Amaze पर ऑफर
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ये ऑफर होंडा सिटी (Honda City) और होंडा अमेज (Honda Amaze) के खरीदारों के लिए पेश किया है और यह स्कीम तत्काल प्रभाव से शुरू हो चुकी है. हालांकि, कार खरीदार इस स्कीम का लाभ 31 अक्टूबर 2022 तक ही उठा सकेंगे. इस तारीख तक होंडा सिटी या फिर अमेज को बुक करने वाले ग्राहकों को ‘Drive in 2022, Pay in 2023’ फेस्टिव ऑफर का लाभ मिलेगा. होंडा कार्स इंडिया को उम्मीद है कि इस स्कीम से त्योहारी सीजन में कार की बिक्री जबर्दस्त तरीके से बढ़ेगी.

 

Honda City Price in India 2022 - Images, Mileage & Reviews - carandbike

 

खरीदारी का अनुभव बनेगा आसान
होंडा की ‘ड्राइव इन 2022, पे इन 2023’ फाइनेंस स्कीम कस्टमर्स को इस साल यानी 2022 में होंडा अमेज और होंडा सिटी के किसी भी वेरिएंट को खरीदने पर इसकी नियमित ईएमआई (EMI) का पेमेंट अगले साल 2023 से करने की सुविधा देगी. कार की ऑन-रोड कॉस्ट का 85 फीसदी तक फाइनेंस पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई रहित रहेगा, जबकि चौथे महीने रेग्यूलर ईएमआई पे करनी होगी.

कंपनी की ओर से बताया गया कि यह स्कीम देश के सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप और केएमपीएल शाखाओं में उपलब्ध होगी. कंपनी का मानना है कि इस पहल के साथ होंडा कार्स इंडिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं के खरीदारी के अनुभव को आसान बनाना है.

 

 

सेल में जोरदार इजाफे की उम्मीद 
Honda Cars India के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स), कुणाल बहल (Kunal Behl) ने इस पहल के बारे में कहा कि कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ इस साझेदारी के साथ हमारे ग्राहकों के पास अपनी पसंदीदा होंडा सिटी और होंडा अमेज खरीदने का अनूठा अवसर है. हमें उम्मीद है कि हमारे होंडा परिवार में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक शामिल होंगे और इस ऑफर का लाभ उठाएंगे.

कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के अध्यक्ष शाहरुख टोडीवाला (Shahrukh Todiwala) ने कहा कि हम इस फेस्टिव ऑफर के तहत कार खरीदारों को अधिक से अधिक लाभ उठाने और आसान किश्तों में अपने सपनों की होंडा कार के मालिक बनने का मौका दे रहे हैं.