Honor Choice Earbuds X5: हॉनर कंपनी ने भारत में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें कई कमाल के फिचर ऑफर किए गए हैं, जो कीमत के साथ-साथ नीचे इस आर्टिकल में बताए गए हैं।

Honor Choice Earbuds X5: कीमत ₹1,999 से शुरू है

यह एक ही व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इनकी कीमत ₹1,999 से शुरू है। आप इन्हें Amazon.in के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर पर भी आप इन्हें खरीद सकते हैं। इनकी जो पहले सेल है, वह 16 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

Honor Choice Earbuds X5
Honor Choice Earbuds X5

10mm के ड्राइवर्स मिलेंगे

इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि 10mm के ड्राइवर्स मिलेंगे। 30 डिसिबल तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलेगा। टच कंट्रोल और 3 EQ मोड़ भी दिए गए हैं। इसके साथ ही लो लेटेंसी गेमिंग वाला फीचर भी दिया गया है।

35 घंटे का प्लेबैक मिलेगा

ENC टेक्नोलॉजी दी गई है, कॉलिंग के लिए 2 माइक के साथ। 460 mAh की बैटरी मिलेगी, जिसमें 35 घंटे का प्लेबैक मिलेगा और 9 घंटे तक कंटिन्यू प्ले टाइम मिलेगा। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।